फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   When former minister Dr. Abhay targeted Rao supporters, users trolled him

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व मंत्री डॉ. अभय ने राव समर्थकों पर साधा निशाना तो यूजर्स ने किया ट्रोल

Mon, 11 Aug 2025 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
When former minister Dr. Abhay targeted Rao supporters, users trolled him
फोटो 33पूर्व सिंचाई मंत्री द्वारा एक्स पर पोस्ट डालने के बाद यूजर्स द्वारा लिखे कमेंट।
नारनौल। पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थकों पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 2019 के विधानसभा चुनाव का एक वीडियो साझा किया है। इसमें राव के समर्थक जजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स ने डॉ. अभय को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, एक्स पर साझा की गई पोस्ट में पूर्व मंत्री ने लिखा है यह नमूना 2019 का भी देख लो, फिर भी अगर तसल्ली नहीं हुई हो तो 2024 का भी भेज देंगे। इस पर ट्रोल करते हुए यूजर्स मनमोहन लिखते हैं-दूसरों को दोष देने से बेहतर है आप आत्म-विश्लेषण करें। जमीनी स्तर पर काम करना शुरू करें और खुद को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


देवेंद्र यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, भलाई करने वाला हमेशा चोट खाता है, क्योंकि दुनिया पत्थर उसी पर फेंकती है जो चमकता है। विकास यादव लिखते हैं, सर हार जीत होती रहती है। कुछ तो आपकी भी गलतियां होंगी। बाकी जिसने आपकी मदद की उसका एहसान मानने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed