फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Western disturbances are expected to cause thunderstorms and drizzle in April as well.

Mahendragarh-Narnaul News: अप्रैल में भी पश्चिमी विक्षोभ से आंधी और बूंदाबांदी के आसार

Wed, 01 Apr 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Western disturbances are expected to cause thunderstorms and drizzle in April as well.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को बारिश नहीं होने से किसानों ने राहत की सांस ली। अभी गेहूं की कटाई चल रही है। सरसों की थ्रेसिंग कार्य चल रहा है। ऐसे में किसान सतर्क हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के पहले पखवारे में भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल महीने में भी मौसम में बड़े उलटफेर देखने को मिलेंगे। अप्रैल में 7-8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
पहले पखवाड़े में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहला दो-तीन अप्रैल, दूसरा सात-आठ और फिर 11-12 अप्रैल से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

इन पश्चिमी मौसम प्रणाली से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ चलने की गतिविधियों के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed