{"_id":"6a874c257c857233050e30e9","slug":"welder-dies-after-being-buried-while-digging-a-well-rescue-operation-lasts-for-an-hour-narnol-news-c-203-1-mgh1006-129254-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कुई खोदते समय मिट्टी में दबे वेल्डर की मौत, एक घंटे चला रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कुई खोदते समय मिट्टी में दबे वेल्डर की मौत, एक घंटे चला रेस्क्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। स्टेट हाईवे-148बी पर वीरवार सुबह करीब 11 बजे सतनाली रोड स्थित अपने घर में कुई खोद रहे वेल्डर विजयपाल (48) की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। परिजन और राहत दल करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाल सके। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विजयपाल मूल रूप से गांव खेड़ा के रहने वाले थे और पिछले कुछ वर्षों से महेंद्रगढ़ शहर में रह रहे थे। इन दिनों वह अपने दूसरे घर में शौचालय बनाने के लिए कुई की खुदाई कर रहे थे।
मृतक के बेटे प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विजयपाल करीब 15 फीट गहरी खुदाई कर चुके थे। वह अपनी मां और बहन के साथ मिलकर रस्सी के सहारे कुई से मिट्टी बाहर निकाल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उनके पिता कुई में फर्मा डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक कुई की साइड की दीवार और मिट्टी धंस गई जिससे वह मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद प्रियांशु ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विजयपाल को बाहर निकाला। दोपहर 12:50 बजे उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही एएसपी फैजल खान मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घटनास्थल का जायजा लिया और बाहर निकालने तक वहीं रहे। साथ ही विजयपाल के बेटे व परिवार से भी घटना पर बातचीत की।
-- -- -- --
पिता की हालत देख बेटा अस्पताल में गिर पड़ा
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बचाव दल ने बुलडोजर से मिट्टी हटाई और बाद में रस्सी बांधकर विजयपाल को बाहर निकाला। इस दौरान ईंट और मिट्टी लगने से उनके मुंह व छाती पर चोटें भी आईं। पिता की हालत देखकर अस्पताल में उनका बेटा अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद परिचितों ने उसे संभाला और सांत्वना दी। वहीं, घर पर पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया और परिजनों से भी बातचीत की गई। विजयपाल की मौत एक हादसा था और मृतक के बेटे प्रियांशु के बयान पर शहर थाना पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
-फैजल खान, एएसपी, महेंद्रगढ़