{"_id":"68a624b83ba4883f860c47dd","slug":"welcoming-the-new-students-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119399-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत किया
Thu, 21 Aug 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्स लेती छात्राए
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्राओं का स्वागत किया। नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने व प्रतिदिन नोटिस बोर्ड देखने की सलाह दी।
टाइम टेबल इंचार्ज डॉ. महेश सिंह ने छात्राओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विषयवार टाइम टेबल के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभागाध्यक्षों और स्टाफ सदस्यों का परिचय भी करवाया। महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. कविता रानी ने छात्राओं को यौन उत्पीड़न निरोध समिति की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
विज्ञान संकाय से डॉ. मक्खन सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी के महत्व एवं उसमें भागीदारी के लाभ बताए। लाइब्रेरी इंचार्ज प्रो. भरत कुमार सोनी ने पुस्तकालय संसाधनों, वोटर कार्ड, महाविद्यालय आई-कार्ड और पासपोर्ट संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। प्लेसमेंट सेल एवं खेलकूद प्रभारी विजेंद्र कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं व वार्षिक खेलकूद गतिविधियों से छात्राओं को परिचित कराया। सांस्कृतिक गतिविधि एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. किरण ने राष्ट्रीय सेवा योजना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उद्देश्यों एवं लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मिला ने किया।