{"_id":"641f429c45232e14e2022364","slug":"weather-will-remain-dry-till-march-29-change-in-weather-from-march-30-narnol-news-c-17-1-104194-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 29 मार्च तक मौसम रहेगा शुष्क, 30 मार्च से फिर मौसम में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 29 मार्च तक मौसम रहेगा शुष्क, 30 मार्च से फिर मौसम में बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मार्च माह के अंतिम दिनों में गर्मी के स्थान पर मीठी ठंड और बेमौसम बारिश ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। दिनों में भी मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 29 मार्च से 31 मार्च तक फिर मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान जिले में फिर बारिश की संभावना है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और मानव के प्रकृति के साथ अमानवीय कृत्यों का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मौसमी चक्कर में बड़े बदलाव और मौसम की चरम अवस्थाएं लगातार दर्ज हो रही है। पिछले दिनों चरम ठंड और पाला जमने की स्थितियां, तो कभी फरवरी में रिकॉर्ड तोड तापमान में वृद्धि और वर्तमान मार्च में गर्मी के स्थान पर आफ़त भरी बारिश और ओलावृष्टि की चरम अवस्थाएं देखने को मिल रही है। जिसका असर आमजन के साथ-साथ कृषि फसलों पर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। जो हमारी कृषि व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। पिछले दिनों कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार चढाव और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। चार दिनों के ब्रेक 25 से 29 के बाद 29 मार्च की रात्रि को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 30 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।