{"_id":"6560e89e6b888a5a9900f176","slug":"weather-will-change-from-today-chances-of-drizzle-with-clouds-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6721-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज से बदलेगा मौसम, बादलवाही के साथ बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज से बदलेगा मौसम, बादलवाही के साथ बूंदाबांदी के आसार
Fri, 24 Nov 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। क्षेत्र में मौसम लगातार शुष्क और साफ बना हुआ है जिससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते सुबह शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में संपूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे संपूर्ण इलाके में आंशिक बादलवाही और सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार उत्तरी हवाओं से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और सुबह के समय हल्का कोहरा व एक बार फिर से वायु प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों अनुसार जिला में नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 304 पहुंच गया है जो बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है। मगर आने वाले दिनों में जिला में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे बादलवाही के साथ सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में बर्फबारी होने से 28 नवंबर से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में गिरावट और ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। इससे एक बार फिर वायु प्रदूषण का खात्मा होगा। 25 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से 25-27 नवंबर के दौरान बादलवाही देखने को मिलेगी। जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी वैसे ही एक बार फिर से संपूर्ण इलाके में उत्तरी हवाओं का आगाज देखने को मिलेगा और उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धुंध कोहरा और ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी।