फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   weather will change again from 28 february due to activation of western disturbance

Mahendragarh-Narnaul News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

Sun, 26 Feb 2023 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
weather will change again from 28 february due to activation of western disturbance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है परंतु आमतौर पर मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही साथ संपूर्ण इलाके में तापमान में उतार चढाव भी देखने को मिल रहा है। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तापमान में गिरावट तो कभी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही पवनों की दिशा और गति में भी बदलाव दर्ज हो रहा है। बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है जिसकी वजह से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है जो सोमवार रात्रि को हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगा। उसके पीछे 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन पंजाब पर बनने से एक बार फिर उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने और मैदानी राज्यों हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 31.9 डिग्री और 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.4 डिग्री और 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed