फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   weather, change, hospital, patint, could, cough

मौसम का रुख बदला, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Tue, 28 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
weather, change, hospital, patint, could, cough
अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।
इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात के समय जहां ठंड पड़ रही है तथा तापमान दस से 11 डिग्री तक बना हुआ है। वहीं दिन में तेज धूप के कारण गर्मी लगती है। दिन का तापमान तीन-चार दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इस अजीब तरह के मौसम में आए बदलाव के कारण लोग भी बीमार होने लगे हैं। जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इन मरीजों में बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व वायरल के मरीजों की संख्या ज्यादा है। स्थानीय नागरिक अस्पताल में भी इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मरीजों की भीड़ नागरिक अस्पताल में लगी रहती है। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1175 मरीज आये, जो सामान्य दिनों से 300 अधिक हैं।
विज्ञापन

चार पांच दिनों से बढ़े मरीज
क्षेत्र में चार-पांच दिनों से दिन के समय गर्मी तथा रात के समय ठंड पड़ रही है। जिसके कारण आलम यह है कि जिला के निजी व सरकारी सभी अस्पताल मरीजों से अट गए हैं। मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में भी सुबह से दोपहर बाद तक मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं। यहां पर गत दस दिनों से 1000 से 1200 तक मरीज आ रहे हैं। वहीं अस्पताल में चिकित्सक भी लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके कारण मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस चिकित्सकों की है कमी
नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की भी कमी बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों के 42 पद स्वीकृत हैं। मगर इन दिनों अस्पताल में 32 ही चिकित्सक हैं।
प्रतिदिन एक हजार से अधिक आ रहे मरीज
यहां के नागरिक अस्पताल में रोजाना 1000 से 1200 तक मरीज आ रहे हैं। सोमवार को भी यहां पर 1175 मरीज ओपीडी में आए थे। जिसके कारण पूरा दिन अस्पताल की ओपीडी खचाखच मरीजों से भरी हुई थी। सामान्य दिनों में ओपीडी की संख्या 700 से 800 रहती है

ये रही ओपीडी
20 फरवरी     1199
21 फरवरी      अवकाश
22 फरवरी      1255
23 फरवरी      1023
24 फरवरी     अवकाश
25 फरवरी      762
26 फरवरी     अवकाश
27 फरवरी      1175
यह चल रहा है तापमान
दिन       अधिकतम     न्यूनतम
23 फरवरी    27.0       09.0
24 फरवरी    27.5       11.0
25 फरवरी    30.0       11.0
26 फरवरी    29.0       11.0
27 फरवरी    30.0       11.0
सर्दी, खांसी, जुकाम व गला खराब के आ रहे मरीज
इन दिनों अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम व गला खराब के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनके अलावा सामान्य बुखार व वायरल के मरीजों की संख्या भी काफी है।
सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रात को ठंड की वजह से सांस सही नहीं लिया जाता। तीन-चार दिनों से यह समस्या ज्यादा हो रही है।-जवाहरलाल
दो दिन से बच्चे को बुखार है। जुकाम व सर्दी की समस्या है। आज अस्पताल खुला तब चिकित्सकों को दिखाने आए लेकिन यहां भीड़ बहुत ज्यादा है। -रेवती
बच्चे को सर्दी लग गई। खांसी जुकाम व बुखार की शिकायत है। दो-तीन दिन से बुखार उतर ही नहीं रहा है।-विद्या देवी
यहां अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। डाक्टर के रूम में कोई डाक्टर नहीं बैठा। अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। -रेशम
बच्चे को जुकाम हो रहा है। सुबह से लाइन में बैठा हूं, मगर मरीज ज्यादा होने से नंबर नहीं आ रहा। इससे बड़ी परेशानी हो रही है।---मुंशीधर
'नागरिक अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसा बदलते मौसम के कारण हुआ है। अस्पताल में चिकित्सकों की कोई कमी नहीं है। इन दिनों खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।-डॉ. राजेश कुमार उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed