{"_id":"625c57f6e3a2bb60cd33f058","slug":"water-will-reach-the-laharoda-watershed-today-there-will-be-no-shortage-narnol-news-rtk64416634","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरोदा जलघर में आज पहुंच जाएगा पानी,नहीं रहेगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरोदा जलघर में आज पहुंच जाएगा पानी,नहीं रहेगी कमी
विज्ञापन
नारनौल। कुछ दिनों से जिले में चली आ रही पानी की समस्या से अब लोगों को निजात मिलेगी। सोमवार सुबह लहरोदा जलघर में नहरी पानी पहुंच जाएगा। रविवार दोपहर नारनौल ब्रांच के पहले पंप हाउस पर पानी पहुंच चुका था। अब जिले को नहरी पानी 24 दिन के बजाय 16 दिन में मिलना शुरू हो जाएगा। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने रविवार को लहरोदा जलघर पर पानी का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि महेंद्रगढ़ जिला नहर के पानी पर निर्भर है। गर्मी में इस क्षेत्र में पानी की वजह से हालत खराब हो जाती है। वर्तमान में 16 दिन नहर चलती है और 24 दिन बंद रहती है, लेकिन अब 16 दिन नहर चलेगी और 16 दिन बंद रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि इस बार से नहर की 24 की बजाय 16 दिन की टर्म शुरू हो जाएगी। मुख्यालय को इस संबंध में अवगत करा दिया गया था। उपायुक्त ने बताया कि लगभग 122 गांव की पेयजल सप्लाई लहरोदा जलघर से होती है। नांगल चौधरी तथा निजामपुर क्षेत्र की टेल तक पानी पहुंचाने के लिए जन स्वास्थ्य तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार प्रयासरत रहते हैं। उपायुक्त ने लहरोदा के सभी छह जलघरों की रविवार शाम तक मिट्टी निकालने के निर्देश दिए। जेई राहुल यादव ने जेसीबी बुलाकर टैंक की सफाई का काम शुरू करा दिया।
इंसेट
पेयजल के शुद्धिकरण की जानकारी ली
इससे पहले डीसी ने यहां पर स्थित पंप हाउस चेंबर का जायजा लिया। उन्होंने बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि यहां पर बिजली की पर्याप्त आपूर्ति रहती है। उन्होंने पेयजल के शुद्धिकरण तथा उसमें डाली जाने वाली दवाइयों के बारे में भी पूछताछ की। साथ ही उन्होंने यहां पर तैनात कर्मचारियों की संख्या के बारे में भी पूछताछ की।