{"_id":"6a206a7e43b142798704031a","slug":"water-supply-restored-in-mohalla-rathoran-following-pipeline-repairs-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127044-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला राठौड़ान में पाइप लाइन की मरम्मत कर सप्लाई शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला राठौड़ान में पाइप लाइन की मरम्मत कर सप्लाई शुरू की
विज्ञापन
फाेटो संख्या:75- मोहल्ला राठौड़ान में पेयजल लाइन ठीक करते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के
महेंद्रगढ़। मोहल्ला राठौड़ान में एक महीने से चल रही दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेयजल पाइप लाइन की जांच की और खराब हिस्से की मरम्मत की। इसके बाद अब साफ पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
इस समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों में लंबे समय से नाराजगी थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने पर लोगों ने विभाग कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी थी और एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था।
इस मामले को अमर उजाला ने 31 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसके बाद विभाग हरकत में आया। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन शुरुआती दो दिनों तक खराब पाइप लाइन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
तीसरे दिन बुधवार को टीम को सफलता मिली और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया। इसके बाद मोहल्ले में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और विभाग से भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न होने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
- वर्जन:
मोहल्ला राठौड़ान में दूषित पेयजल सप्लाई की सूचना मिल रही थी। कर्मचारियों की मदद से पाइप लाइन में जहां-जहां लीकेज था, उसे ठीक करवा दिया गया है। लीकेज ठीक होने के बाद पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो गई है। -मनीष कौशिक, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़