{"_id":"669429b70a0b78e8a50c6ac4","slug":"water-has-reached-the-last-end-of-southern-haryana-rao-inderjit-singh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110744-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी हरियाणा के आखिरी छोर तक पहुंचा पानी : राव इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी हरियाणा के आखिरी छोर तक पहुंचा पानी : राव इंद्रजीत सिंह
Mon, 15 Jul 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- शहीद की मूर्ति का अनावरण करते केंद्रीय योजना व सांख्यिकी राज्य मंत्री राव इंद्र
कनीना/नारनौल। उपमंडल के गांव मुंडिया खेड़ा, सुंदरह व कनीना में रविवार को आयोजित धन्यवाद सभा में केंद्रीय योजना व सांख्यिकी राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान आरती राव भी मौजूद रहीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा शासन में इस क्षेत्र को विकास के नाम पर एक नई पहचान मिली है। क्षेत्र की 36 बिरादरी ने चौधरी धर्मबीर सिंह को सांसद बनाकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने में अपना सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि देश व विदेशों में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बजता है।
भाजपा शासनकाल में विदेशों में भारत को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र में पीने के पानी तक की भी किल्लत थी। वर्तमान सरकार ने नहरों के माध्यम से दक्षिणी हरियाणा के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने का काम किया है। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि आप के सहयोग से ही मैं एक बार फिर सांसद बना हुं। इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन
इस अवसर पर अटेली विधायक सीताराम यादव, मेजर डॉ. टीसी राव, प्रो. रोशन लाल यादव, चेयरमैन विकास मनीष मित्तल, सरपंच विक्रम, मास्टर दिलीप के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुंदरह में शहीद करण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
राव इंद्रजीत सिंह ने सुंदरह में अमर शहीद करण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने गांव के स्कूल व तीन एकड़ में बनने वाले खेल स्टेडियम का नाम शहीद करण सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने शहीद के परिवार को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है।