{"_id":"682cc2268c116649a800fae0","slug":"water-crisis-tankers-became-a-support-due-to-lack-of-supply-narnol-news-c-196-1-nnl1005-124807-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी की मारामारी...सप्लाई न आने से टैंकर बने सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी की मारामारी...सप्लाई न आने से टैंकर बने सहारा
Tue, 20 May 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 20 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14मोहल्ला बांस में सार्वजनिक टंकी से सिर पर पानी लाती महिला। संवाद
नारनौल। पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं होने के कारण मोहल्ला बांस के लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। सार्वजनिक टंकी से पानी भरकर और टैंकर डलवाकर लोग काम चला रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सर्दियों में पानी की सप्लाई सुचारू रहती है, लेकिन गर्मियों में हमेशा पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सप्ताह में केवल तीन दिन पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन पानी की सप्लाई केवल 30 मिनट से 40 मिनट तक दी जाती है।
वहीं पेयजल सप्लाई को कोई समय निर्धारित नहीं है और कई बार नल आने के समय बिजली चली जाती है। इस कारण लोग पानी भरने से वंचित रह जाते हैं। लोगों ने बताया कि इस बाबत संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन तो दिया जाता है।
विज्ञापन
समस्या जस की तस बनी हुई है लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए।, जिससे परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं संतोष देवी का कहना है कि पेयजल सप्लाई के समय को बढ़ाया जाना चाहिए। जब बिजली चालू रहे तभी नल को शुरू किया जाना चाहिए, ताकि सभी लोग समय पर पानी भर सकें।