फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water crisis, protest, narnaul

पेयजल आपूर्ति के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
water crisis, protest, narnaul
पेयजल आपूर्ति को सुचारू कराने को लेकर विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : Narnol
नारनौल। सीहमा खंड के गांव अटाली में जोहड़ के पास बनी कालोनी में पेय जलापूर्ति कई दिनों तक नहीं होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर मोटर चालक व पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिला चंद्रो, सुनीता, पुष्पा, शारदा, संतोष, मंजू, मुन्नी, बाला देवी ने बताया कि गत 3 माह से उनकी कॉलोनी में 9 दिन में आधे घंटे ही 60 घरों में पेयजलापूर्ति की जाती है। जिसके चलते उन्हें नहाने, कपड़े धोने और मवेशियों को पानी पिलाने में बड़ी दिक्कत आती है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें टैंकरों से पानी डलवाना पड़ रहा है। समस्या को लेकर स्थानीय वाटर सप्लाई के मोटर चालक व सरपंच अटाली को मौखिक शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है। महिला विद्या, पिस्ता सरती, मुकेश, सुमन, कमलेश ने बताया कि गांव के कुओं पर लाइन लगाकर पेयजलापूर्ति कर दी गई है लेकिन उनकी कॉलोनी में खुली पाइप लाइन नहीं डाली गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बीडीपीओ सीहमा को ज्ञापन दिया जाएगा। मोटर चालक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन से लाइट खराब है। इसके चलते पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। सरपंच अमर सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में समस्या नहीं है, फिर भी समस्या है तो जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed