{"_id":"5eceb04d8ebc3e907b73f282","slug":"water-crisis-people-depend-on-canter-mahendragarh-narnol-news-rtk5568471146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गहराया पेयजल संकट, लोग 800 रुपये में टैंकर मंगवाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गहराया पेयजल संकट, लोग 800 रुपये में टैंकर मंगवाने को मजबूर
विज्ञापन
पानी की किल्लत गहराने से राव तुलाराम चौक के पास खड़ा पानी का टैंकर।
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। पानी की डिमांड दोगुनी हो गई है जबकि आपूर्ति आधी कर दी गई है। पिछले चार दिनों से शहर में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। वह भी 40 से 50 मिनट दिया जा रहा है। पानी की सप्लाई अवधि में भी 10 से 20 मिनट की कटौती कर दी है। जल घर में पानी कम होने के चलते शहर में पानी की किल्लत बढ़ रही है। लोग 800 रुपये में पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं।
महेंद्रगढ़ के अधिकतर मोहल्लों में नहरी पानी की सप्लाई होती है। क्षेत्र में 15 दिन नहर आती है और 20 दिन बंद रहती है। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग अपने पानी के टैंकर भर लेता है लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ पानी की खपत बढ़ गई है। 7 मई को नहर बंद हुई थी जो अभी तक नहीं आई है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के टैंकर खाली होने लगे हैं। जिससे पेयजल संकट बढ़ गया है। 29 मई तक नहर आने की उम्मीद है। अगर नहर 29 मई को आएगी तो 31 मई को शहर में जलापूर्ति होगी।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रूटीन में 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी दिया जाता है। गर्मी को लेकर शहर में पानी की डिमांड दोगुनी हो गई है। एक तो लोगों को कूलर में पानी उपयोग कर रहे हैं। नहाने, कपड़े धोने, घर के आगे छिड़काव सहित अन्य कार्यों में भी पानी उपयोग हो रहा है। इस 45 डिग्री तापमान वाली गर्मी में जहां 200 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की आवश्यकता है, वहां पर 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी दिया जा रहा है। पिछले चार दिनों में तो एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिदिन आ रही हैं 50 शिकायतें
पानी की किल्लत बढ़ने के साथ विभाग के पास प्रतिदिन 50 कॉल पानी सप्लाई के लिए आ रही हैं। कई शिकायतें तो पानी के समय को लेकर भी आ रही हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी संबंधित समस्या के लिए 1800 180 5678 टोल फ्री नंबर जारी किया हुआ है। इस नंबर पर लोग अपनी शिकायत कर सकते हैं।
घरों में मंगवा रहे हैं पानी का टैंकर
भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर लोग घरों में पानी का टैंकर से मंगवाने को मजबूर हैं। इस लॉकडाउन में पानी के टैंकर का 800 रुपये वसूले जा रहे हैं। कई लोगों ने तो पीने के पानी के लिए कैंपर मंगवाने शुरू कर दिए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोग कहीं दूसरे स्थान पर बोरवेल से पानी लाने को मजबूर हैं। मोहल्ला सैनीपुरा में तो लोग पानी की टंकी से पानी लेकर जाना पड़ रहा है।
वर्जन
देवास जलघर में पानी कम रहने की वजह से कुछ दिनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। 29 मई तक नहर आने की संभावना है। इसके बाद जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। तब तक लोग पानी को जरूरत के हिसाब से बरतें।
- नितिन मोदी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़।