फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water bowls placed for birds; appeal made for public cooperation.

Mahendragarh-Narnaul News: पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे, लोगों से सहयोग की अपील

Tue, 16 Jun 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water bowls placed for birds; appeal made for public cooperation.
फोटो 03 प​क्षियों के लिए पानी के सिकोरे लगाते मंडल सदस्य। स्रोत: मंडल
नारनौल। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के सिकोरे लगाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाछौदिया ने कहा कि गर्मी में जल स्रोत सूख जाने के कारण पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने घर, दुकान, कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। एक छोटा सा सिकोरा भी असंख्य पक्षियों के जीवन की रक्षा कर सकता है। पक्षियों की चहचहाहट प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाती है इसलिए उनके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed