फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water,all india 22th rank

जलशक्ति अभियान : देश के 256 जिलों में महेंद्रगढ़ 22वीं रैंक पर पहुंचा

Wed, 21 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
water,all india 22th rank
जलशक्ति अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले को देश भर में 22वीं रैंक मिली है। देश के 256 जिलों में जलशक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें हर सप्ताह रैंकिंग की जा रही है। अगस्त महीने की रैंकिंग में महेंद्रगढ़ को देश में 22वीं रैंक मिली है। केंद्र सरकार की ओर से यह रैंकिंग दी जाती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से महेंद्रगढ़ जिले में जल शक्ति अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार से नियुक्त पीरामल फाउंडेशन की टीम मंगलवार को महेंद्रगढ़ पहुुंची। टीम के सदस्य संदीप कुमार व मोहित चौहान ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए अब तक किए गए कार्यों का अवलोकन किया। इस टीम ने ऑनलाइन फीडबैक दर्ज किया। केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अलग-अलग मानकों के नंबर दर्ज किए। यहां तक कि मौके के फोटो भी अपलोड किए। महेंद्रगढ़ को देश के 256 जिलों में ऑनलाइन22वीं रैंक मिली है। महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी राजेश शर्मा झाड़ली, एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, रेंज ऑफिसर नरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप कुमार, जूनियर इंजीनियर पवन कुमार, जेई उत्तम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई संदीप सांगवान तथा अमित गोयल मौजूद रहे। टीम से संदीप कुमार व मोहित चौहान ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि टीम महेंद्रगढ़ जिले में सात दिनों तक मुआयना करेगी। वे यहां जल संरक्षण के लिए किए जा रहे उपायों की फोटोग्राफी कर रहे हैं। वे अपना फीडबैक रोजाना मोबाइल, लैपटॉप व टेबलेट के जरिये दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
यहां-यहां किया मुआयना...
मंगलवार को टीम सदस्यों ने राजकीय मिडिल स्कूल भांडोर नीची में वाटर स्टोरज, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में पौधगीरी, यदुवंशी स्कूल में वाटर सोर्सेस प्वाइंट चेक किए। सिसोठ में बूस्टिंग स्टेशन, देवनगर में वाटर रिचार्ज बोर, कोथल खुर्द के डेम व आरजेआर स्कूल का वाटर रिचार्ज सिस्टम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
मंगलवार को हमने महेंद्रगढ़ जिले के मानक जांचे और कार्य का फीडबैक ऑनलाइन अपलोड किया। महेंद्रगढ़ जिला 22 वें स्थान पर पहुंच गया है। जलशक्ति अभियान के तहत रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है। लोगों को भी जल बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
संदीप कुमार, सदस्य, जलशक्ति अभियान टीम।
--------------------
केंद्र सरकार की टीम ने मुझे रैंकिंग की जानकारी दी है। महेंद्रगढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर 22वीं रैंक मिलना गौरव की बात है। जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जल शक्ति को लेकर इस जिले में टीम अच्छा कार्य कर रही है। अब अधिक उत्साह के साथ काम करेंगे।
मनीष फौगाट, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
------------------------------------
हमारे जिले को देश के 256 जिलों में से 22वीं रैंक मिलना अच्छी बात है। जिले को टॉप टेन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। दोहान नदी इस प्रोजेक्ट में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। इसमें चार दशक बाद पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर में सुधार आएगा। हर व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा।

-रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री, हरियाणा।
--------------------------------------
इन बिंदुओं ने दिलाई रैंक.....
जल संरक्षण-14
रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम-14
रिनोवेशन ऑफ ट्रेडिशनल-14
री यूज एंड रिचार्ज स्ट्रैक्चर-14
वाटर शेड एवं डेवलपमेंट-14
ब्लॉक एवं जिला कंजरवेशन प्लान-10
किसान मेला-10
नए-नए अविष्कार की पांच साइट अपलोड करना-10
--------------
एक जुलाई को अभियान का शुभारंभ:
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1 जुलाई जल संरक्षण अभियान शुरू किया था। इसके अंतर्गत देश के 256 जिलों के अधिक प्रभावित 1592 खंडों पर जोर दिया गया। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। 1 जुलाई, 2010 से 15 सितंबर तक पहला चरण चलेगा। दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed