{"_id":"97b26e4b94b41e2eaccf1cfe7757066d","slug":"was-the-widow-of-justice-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा को न्याय दिलाने को हुई महापंचायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा को न्याय दिलाने को हुई महापंचायत
महेंद्रगढ़
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित समाज की विधवा उर्मिला देवी को अभी तक पुलिस महकमे से न्याय न मिल पाने से आहत पंचायत ने अब इसका जिम्मा उठा लिया है। इसी कड़ी में शनिवार को 55 गांवों की एक महापंचायत हुई। इसमें विधवा को न्याय दिलाने के लिए 21 सदस्यों की कमेटी भी गठित की गई।
विज्ञापन
खुशीराम टाटधारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 21 सदस्यों की कमटी दो जून को जिला उपायुक्त से मिल कर वे विधवा को न्याय दिलाने की गुहार लगाएगी। खुशीराम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। इन लोगों पर हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने महिला के मकान का जबरन किया गया कब्जा हटाने की मांग की। बता दें कि विधवा के जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा जमाया है। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। पंचायत में दिनेश चौहान, सुरेश गोठवाल, दयानन्द, सत्यपाल, मुकेश, चंदगीराम, ओमप्रकाश शेर सिंह, रतीराम, महावीर , रामप्रसाद, अमर सिंह, विजेन्द्र, धर्मसिंह, शतीश, निहाल सिंह, शेर सिंह, बिमला देवी, सुमित्रा देवी आदि थे।
विज्ञापन
कौन-कौन है कमेटी में शामिल
हरिराम, ब्रह्मानंद, भूप सिंह,जगदीश प्रसाद, राकेश दहिया, हरिसिंह, पूर्व सरपंच दुलौठ अहीर मुकेश, मनीराम, हरिसिंह पाथेड़ा, रामसिंह झूक, शैतान सिंह बसई, जवाहर सिंह, राजबीर सिसोठ, शेरसिंह अगिहार, कुलवंत, राधेश्याम, रमेशचंद, सुभाष चौहान, किशोरीलाल, नितानंद भगड़ाना, महाबीर सिंह उच्चत व खुशीराम टाटधारी शामिल है। वही अंबेडकर चौक पर हुई महापंचायत के दौरान कुछ खामियां नजर आई। इसमें लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। हलांकि कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।