{"_id":"c7784a657398ed56a56687b24d326f25","slug":"wait-a-minute-today-the-use-of-these-paths","type":"story","status":"publish","title_hn":" जरा रुकिये... आज इन रास्तों का करें इस्तेमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा रुकिये... आज इन रास्तों का करें इस्तेमाल
नारनौल
Updated Thu, 15 May 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मई को यदि आप महावीर चौक से शहर में एंट्री करने जा रहे हैं तो जरा ठहरें। शहर के अनेक रास्तों को इस दिन लोकसभा चुनाव के बाद होने वाली मतगणना को लेकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आज रात से ही इस मार्ग पर वाहनों की नो इंट्री रहेगी।
पुलिस विभाग के मुताबिक इस दिन महावीर चौक से सैनिक कैंटिन से होते हुए तालाब बहादुरसिंह की तरफ जाने वाला मार्ग आमजन व वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में जिस व्यक्ति को तालाब बहादुर सिंह या रेलवे स्टेशन मार्ग की ओर आना है तो वह महावीर चौक से रेवाड़ी रोड होते हुए गंदा नाला के साथ चलकर पुलिस लाइन के सामने वाली सड़क का प्रयोग कर सकते हैं।
वहीं जिन्हें मोहल्ला चांदुवाडा, शिवाजी नगर, डाकोतान व पुरानी कचहरी की तरफ जाना है, वह महावीर चौक से महावीर मार्ग होते हुए पुल बाजार की तरफ से जा सकते हैं। बहरोड की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें रेवाड़ी-अटेली की ओर या महेंद्रगढ़-सिंघाना की ओर जाना है, वे वाहन मंढाणा टी-प्वाइंट से नीरपुर चौक से अटेली-रेवाड़ी की तरफ या नीरपुर चौक से महावीर चौक होते हुए महेंद्रगढ़ या सिंघाना की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
नांगल चौधरी व निजामपुर की ओर से आने वाले वाहन होंडा चौक से सिंघाना या महावीर चौक होते हुए महेंद्रगढ़ की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार सिंघाना की ओर जाने वाले वाहन होंडा चौक से और महेंद्रगढ़ की ओर जाने वाले वाहन महावीर चौक से हीरों होंडा चौक से होते हुए निजामपुर या नांगल चौधरी की तरफ जा सकते हैं।