{"_id":"66fc7c4ff03dec14b8029184","slug":"voting-of-employees-started-before-october-5-narnol-news-c-196-1-nnl1003-116699-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 3 अक्तूबर से पहले शुरू हुआ कर्मचारियों का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 3 अक्तूबर से पहले शुरू हुआ कर्मचारियों का मतदान
Wed, 02 Oct 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के राजकीय महाविद्यालय सभागार में चुनाव से पहले उन कर्मचारियों के वोट डाले जा रहे हैं, जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है। चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के 30 सितंबर से वोट डालने का कार्य शुरू हुआ था जो चार अक्तूबर तक चलेगा।
मतदान केंद्र में मौजूद एसडीएम डाॅ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिलेभर के उन कर्मचारियों के वोट डलवाए जा रहे हैं जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस सहित करीब 900 कर्मचारी है, जिनके वोट पड़ने हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को 284 कर्मचारियों ने मतदान किया। वहीं आज एक अक्तूबर को 200 के करीब कर्मचारियों ने मतदान किया। एसडीएम ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहती है। इसलिए सभी कर्मचारी जिनकी भी ड्यूटी चुनाव में है वे अपना मतदान कर सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी कर्मचारियों के मतदान नियमानुसार करवाए जा रहे हैं तथा इस दौरान वह पूरे समय वहीं मौजूद रहता है। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश में पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और इसे पूर्ण करवाने के लिए जिन कर्मचारियों की पांच अक्तूबर को ड्यूटी लगी है, उन कर्मचारियों का मतदान करवाया जा रहा है।