फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volunteers took out a rally and gave the message of cleanliness.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 02 Jun 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a rally and gave the message of cleanliness.
फोटो नंबर-15स्कूल में स्वच्छता अ​भियान चलाते स्वयं सेवक। स्रोत: विभाग
नारनौल। कुलताजपुर रोड स्थित डीएवी स्कूल में चल रहे जिला स्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शामिल स्वयंसेवकों ने मंगलवार को रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश ने शिरकत की। अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य राजेश कुमार ने की, जबकि राजकीय कॉलेज नारनौल की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गीता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

प्रात कालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा समाज, राष्ट्र और विश्व की भलाई में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गीता ने कहा कि एनएसएस से जुड़े युवाओं को प्रशंसा या पुरस्कार की अपेक्षा किए बिना सेवा कार्य करने चाहिए। एनएसएस जिला समन्वयक चरण सिंह ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के शिविरों, एडवेंचर कैंप तथा एनएसएस अवॉर्ड की पात्रता की जानकारी दी। कार्यक्रम में कप्तान सिंह, उमेश बत्रा, विजय पारीक, विनोद, पूजा, धनराज, बिल्लू, अनीता, गुड़िया और पवन आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed