{"_id":"67be0fd9c98c63e82a0a1d07","slug":"volunteers-practiced-yoga-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115458-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास
Wed, 26 Feb 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास से दिन की शुरूआत की। प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव की अध्यक्षता में योग और साइबर अपराध पर सत्र आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया गया। योगाचार्य अमित कुमार ने योग के महत्व बताए।
शाम के सत्र में साइबर विशेषज्ञ नीतू कुमारी ने साइबर अपराध से बचाव के लिए जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करते वक्त सतर्क रहें। पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराध को रोकने के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा देवी और सीमा ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।