फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volleyball... Dhanauta team wins Under-14 title; Karoli team wins Under-19 title.

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल...अंडर-14 में धानौता और अंडर- 19 में कारोली की टीम विजेता

Tue, 23 Jun 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Volleyball... Dhanauta team wins Under-14 title; Karoli team wins Under-19 title.
फोटो नंबर- 09अंतर खेल नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : संस्था
नारनौल। वॉलीबॉल की अंतर खेल नर्सरी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के द्वितीय ग्रुप मुकाबले में धानौता और कारोली की टीम विजेता रही। मुकाबले गांव धानौता स्थित खेल नर्सरी में हुए। अंडर- 19 व अंडर-14 वर्ग में हुए फाइनल मैच रोमांचक रहे। आखिरी में विजेता टीम का चयन हुआ।
विज्ञापन

अंडर- 19 वर्ग में कारोली व धानौता के बीच फाइनल खेला गया। इसमें कारोली की टीम 2-1 से विजयी रही। अंडर- 14 वर्ग में धानौता व डेरोली जाट की टीम के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें धानौता की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। अब प्रथम व द्वितीय ग्रुप के मुकाबलों में फाइनल तक पहुंचने वाली टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नॉकआउट मुकाबलों का आयोजन गांव मोखुता स्थित खेल नर्सरी में 28 जून को किया जाएगा। जिसमें अंडर- 14 वर्ग में कारोली, धानौता, डेरोली जाट व मौखुता और अंडर- 19 वर्ग में कारोली, धानौता, घाटाशेर, धौलेडा व मौखुता खेल नर्सरी की टीम भाग लेगी। नॉकआउट मुकाबलों का आयोजन सुबह 6 बजे किया जाएगा और चैंपियन टीम को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
अंतर खेल नर्सरी के नॉकआउट मुकाबलों का आयोजन 28 जून को मोखुता खेल नर्सरी में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि खेल उपनिदेशक सतबीर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास करना और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। हनुमान यादव, महासचिव, जिला वॉलीबॉल संघ, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed