फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vivekananda is a guide for the youth and a source of inspiration for national consciousness: MLA

विवेकानंद युवाओं के लिए मार्गदर्शक व राष्ट्र चेतना के प्रेरणास्रोत : विधायक

Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda is a guide for the youth and a source of inspiration for national consciousness: MLA
फोटो संख्या:62 कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को जानकारी देता अभाविप वक्ता। स्रोत: संगठन
महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेंद्रगढ़ इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में निजी कोचिंग सेंटर में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के लिए मार्गदर्शक व राष्ट्र चेतना के प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संचालक कैप्टन हंसराज ने कहा कि अभाविप युवाओं में नेतृत्व, सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति का संचार करती है। आज के युवाओं के पास ऊर्जा और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल दृढ़ इच्छाशक्ति की है।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव व अभाविप जिला प्रमुख डॉ. अविनाश यादव ने कहा कि आज का युवा प्रतिभाशाली है लेकिन उसे लक्ष्य के प्रति स्पष्टता, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। शिक्षा के साथ-साथ खेल, कौशल विकास और सामाजिक सेवा से जुड़ाव युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक कर्मपाल यादव, महिला कॉलेज इकाई मंत्री संजू, दिनेश बसई, योगेश आर्य सेहलंग, अमित, नवीन कुमार, अंकित, संदीप, नवीन, प्रिया, अदिति, स्नेहा सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed