फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vishnu became the district in-charge and Sachin Chaudhary became the youth district president of JJP.

Mahendragarh-Narnaul News: विष्णु जिला प्रभारी तो सचिन चौधरी बने जजपा के युवा जिलाध्यक्ष

Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vishnu became the district in-charge and Sachin Chaudhary became the youth district president of JJP.
नारनौल। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए महेंद्रगढ़ जिले में दो नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार करने के बाद देव नगर के पूर्व सरपंच विष्णु डाबड को युवा जिला प्रभारी और जिला परिषद वार्ड नंबर 12 के युवा पार्षद सचिन चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि यह नियुक्तियां युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही कार्यकर्ता जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा से प्रेरित होकर लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जल्द ही जिला कार्यालय में दोनों नेताओं का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

युवा जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी का परिवार पिछले 50 वर्षों से चौधरी देवीलाल परिवार के साथ मिलकर जनसेवा करता आ रहा है। वहीं युवा जिला प्रभारी विष्णु डाबड़ ने देवनगर के सरपंच रहते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सहयोग से गांव व हलके में कई विकास कार्य करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed