फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vipra Samaj respected everyone: Dr. Arvind Sharma

विप्र समाज ने सबका सम्मान किया : डाॅ. अरविंद शर्मा

Thu, 26 Dec 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Vipra Samaj respected everyone: Dr. Arvind Sharma
फोटो नंबर- 08गौड़ सभा में भगवान परशुराम का पूजन करते सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा व अत
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा ने बुधवार को सभा भवन के नजदीक एक निजी स्कूल में गीता जयंती समारोह व मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने की।
विज्ञापन

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा और पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधान राकेश मेहता ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सबका सम्मान किया है। मंत्री ने गौड़ सभा के नए भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि डाॅ. अरविंद शर्मा अब सरकार में मंत्री रहकर उनके कार्यकाल में की गई सभी घोषणाओं को पूरी करते हुए 36 बिरादरी के उत्थान का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में गौड़ सभा के नए भवन में 51 हजार रुपये देने वाले सुधीर शर्मा, डाॅ. सीबी शर्मा पूर्व आईपीएस राजस्थान सहित अन्य सभी अतिथियों का पटका व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed