{"_id":"629fa7f70fed8b26c06e7f2d","slug":"violation-of-the-code-of-conduct-will-not-be-allowed-under-any-circumstances-rc-bidhan-narnol-news-rtk648916825","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता की किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी उल्लंघना : आरसी बिढान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता की किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी उल्लंघना : आरसी बिढान
विज्ञापन
चुनाव के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते सामान्य पर्यवेक्षक आरसी बिढान।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस आरसी बिढान ने महेंद्रगढ़ के निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों, तीनों निर्वाचन अधिकारी और उनके सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निकाय चुनाव पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। कहा चुनाव आयोग के निर्देशों का सौ फीसदी पालन किया जाए। किसी भी सूरत में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
पर्यवेक्षक ने मतगणना से संबंधित भी अभी से तैयारियां करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में संपर्क योजना की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में संपर्क योजना तैयार की जाए। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने जिला महेंद्रगढ़ में निकाय चुनाव के लिए अभी तक किए गए प्रबंधों की जानकारी दी तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि इन चुनाव में चुनाव आयोग का दिशा निर्देशों की हर हाल में पालना सुनिश्चित की जाएगी।
इस बैठक में पुलिस पर्यवेक्षक डीआईजी डीके भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, ऑब्जर्वर डॉ. सफीक मौहम्मद, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा नगराधीश डॉ मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी तथा विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
बॉक्स
इस नंबर पर पर्यवेक्षक से करें संपर्क
नारनौल। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद और नगर पालिका के लिए उन्हें यहां सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर आईएएस आरसी बिढान को जिम्मेदारी दी गई है। इन चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए लोक निर्माण विश्राम गृह नारनौल में प्रात: 11:00 से 12:00 तक मिला जा सकता है। इसके अलावा दूरभाष नंबर 01282256960 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
बॉक्स
पुलिस पर्यवेक्षक बने डीआईजी डीके भारद्वाज
नारनौल। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद व नगर पालिका के लिए उन्हें यहां पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर डीआईजी डीके भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई है। इन चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए लोक निर्माण विश्राम गृह नारनौल में कमरा नंबर 2 में प्रात: 11:00 से 12:00 तक मिला जा सकता है। इसके अलावा इनके मोबाइल नंबर 9911136560 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
इसी प्रकार एक्सपेंडिचर पर्यवेक्षक के तौर पर डॉ. शफीक मोहम्मद बनाए गए हैं। इन चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए लोक निर्माण विश्राम गृह नारनौल में कमरा नंबर 23-24 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में सुबह 11:00 से 12:00 तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा इनके मोबाइल नंबर 8860050557 पर संपर्क भी किया जा सकता है।