फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   vinod murder case, meeting on 19th jun, narnaul

विनोद हत्याकांड : धनौंदा में 19 को महापंचायत

Wed, 15 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 15 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
vinod murder case, meeting on 19th jun, narnaul
19 को होगी महापंचायत पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धनौंदा में हुए विनोद मर्डर को लेकर 19 जून को विनोद सिंह उर्फ भाता न्याय संघर्ष समिति के तत्वावधान में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर है। सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, अजीत सिंह, मेनपाल आदि ने बताया कि 11 जून शनिवार को गांव धनौंदा में सरपंच विक्रम सिंह व उसके साथियों द्वारा विनोद उर्फ भाता व मंजीत पर कातिलाना हमला किया गया। जिसमें विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पीजीआई रोहतक में इलाज चला।
विज्ञापन


मंजीत की हालत ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने बताया कि मृतक विनोद को न्याय दिलाने के लिए भाता न्याय संघर्ष समिति का गठन किया गया है। महापंचायत में आगे की रणनीति तय कि जाएगी। कनीना थाना प्रभारी अजेश कुमार ने बताया की कृष्ण उर्फ कन्होरी, राजपाल धनौंदा व बलबीर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेएमआईसी अशोक कुमार की अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी महेश कुमार शर्मा व ड्यूटी मजिस्ट्रेट कनीना के बीडीपीओ ओमप्रकाश को नियुक्त किया हुआ है। डीएसपी महेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजर्व पुलिस के 50 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों के संभावित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। वही बीडीपीओ ओमप्रकाश ने इस मामले को लेकर बुधवार को गांव का दौरा किया और गांव में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed