फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers were told about cleanliness and conservation of water

Mahendragarh-Narnaul News: जल की स्वच्छता व संरक्षण के लिए ग्रामीणों को बताया

Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers were told about cleanliness and conservation of water
नांगल चौधरी। जल जागरूकता अभियान के तहत नांगल चौधरी के वार्ड-10 में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा देश के सभी वैधानिक शहरों में लागू की गई। अमृत 2.0 शहरी योजना के बारे में जागरूक करना व सामूहिक रूप से जल की स्वच्छता व संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद मुकेश शर्मा ने की। वहीं विभाग की तरफ से खंड संसाधन संयोजक निशु मौजूद रही। इस मौके पर संयोजक निशु ने बताया कि अमृत 2.0 शहरी योजना के अंतर्गत शहरों के अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 के द्वारा वैधानिक शहरों के प्रत्येक घर को पाइपलाइन द्वारा जलापूर्ति, सीवरेज कनेक्शन उपलब्ध कराना, पुराने जल निकायों का कायाकल्प करना, प्रभावी जल निकासी प्रणाली का रखरखाव, पार्क व खुली जगह पर पौधारोपण करना इस योजना का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जल की एक-एक बूंद को बचाना जरूरी है। उन्होंने जल स्रोत को साफ व स्वच्छ रखने की अपील करते हुए दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में व डायरिया के लक्षण व बचने के उपाय के बारे में भी बताया। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर मुकेश, समाज सेवी राजेंद्र, समाजसेवी देशराज व अन्य वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed