{"_id":"68a8be03d63b7157520c4b14","slug":"villagers-staged-a-protest-when-the-minor-girl-was-not-recovered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128652-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नाबालिग लड़की को बरामद नहीं करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नाबालिग लड़की को बरामद नहीं करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sat, 23 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अटेली खंड के एक गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पार्क नारनौल में एकत्रित होकर गांव की बेटी को बरामद कर परिवार को सौंपने की मांग की। सभा के बाद लघु सचिवालय नारनौल में अटेली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिला उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नाबालिग लड़की की 80 वर्षीय दादी व मां ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। ज्ञापन में कहा गया है कि चार अगस्त को अटेली थाना के अंतर्गत एक गांव की लड़की को बहला फुसलाकर कर कोटपूतली बहरोड़ के एक गांव का युवक साथ ले गया। उन्होंने बताया कि नामजद युवक के खिलाफ शिकायत देने के बाद भी लड़की को बरामद नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि 11 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को भी लड़की बरामदगी की गुहार लगाई थी। प्रजा भलाई संगठन के अध्यक्ष ठाकुर अत्तर लाल ने भी 13 अगस्त को पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर लड़की की बरामदगी का निवेदन किया था। सभा को मनीपाल जिला पार्षद, महेंद्र सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सुबे सिंह, छाजूराम रावत सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।