{"_id":"6623694c4b5491c8910085d4","slug":"villagers-showed-black-flags-to-bjp-candidate-who-went-to-seek-votes-in-village-sihama-in-narnaul-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: गांव सीहमा में वोट मांगने गए भाजपा प्रत्याशी को ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे, इस मांग पर फंसा है पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: गांव सीहमा में वोट मांगने गए भाजपा प्रत्याशी को ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे, इस मांग पर फंसा है पेंच
Sat, 20 Apr 2024 12:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:35 PM IST
सार
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के गांव सीहमा में उप तहसील नहीं बनने से लोगों में गुस्सा है। जिसके कारण ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह काे काले झंडे दिखाकर विरोध किया। सीहमा को उप तहसील बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे
- फोटो : संवाद
विस्तार
महेंद्रगढ़ में अभी तक लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को विरोध का सामना नहीं करना पड़ रहा था। लेकिन शनिवार सुबह सीहमा में भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह काे काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश यादव भी उनके साथ मौजूद थे। ग्रामीणों का विरोध देखते हुए कुछ देर बाद वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा से मौजूदा सांसद शनिवार सुबह करीब आठ बजे सीहमा में वोट मांगने के लिए गया था। इस सभा के दौरान ग्रामीण पहले से ही काले झंडे लेकर बैठे थे। बताया जा रहा है कि सीहमा को उप तहसील बनाने की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी। जिसके बाद सीहमा से सटे गांव दौंगड़ा अहीर के ग्रामीणों ने विरोध भी किया था।
विज्ञापन
इस दौरान जब पूर्व मुख्यमंत्री ने दौंगड़ा अहीर में रात्रि ठहराव किया था तो ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष भी जताया था। अब इस बात को लेकर सीहमा के ग्रामीणों का कहना है कि उनका भाईचारा बिगाड़ने का कार्य किया है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौजूदा सांसद धर्मवीर चौधरी व पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश यादव ने समझाना का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके कुछ देर बाद मौजूदा सांसद व विधायक चले गए।