फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers said the struggle will continue for the demand of cut on 152D

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण बोले 152डी पर कट की मांग को लेकर संघर्ष रहेगा जारी

Sat, 18 Mar 2023 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers said the struggle will continue for the demand of cut on 152D
कनीना। दादरी- कनीना मार्ग पर सेहलंग- बाघोत गांव के बीच से गुजर रहे राजमार्ग 152डी पर कट की मांग को लेकर जिलेभर से लोग समर्थन करने पहुंच रहे हैं। 40 गांवों के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि यहां कट देने से महेंद्रगढ़ के अलावा चरखी दादरी, रेवाड़ी व जिला झज्जर के 40 गांवों की करीब दो लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा तथा राजधानी की राहें भी आसान होंगी। शनिवार को धरने की अध्यक्षता रामनिवास बंसल सरपंच तलवाना ने की। सर्व समाज मंच के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने समर्थन दिया। राधेश्याम गोमला ने बाघोत और सेहलंग के बीच 152डी के कट के लिए जारी धरने को समर्थन दिया। उनके साथ सरपंच एसोशिएशन कनीना के प्रधान मिंटु गोमला, कर्मचारी नेता और सर्व समाज मंच के उपाध्यक्ष महावीर पहलवान, सरपंच वीरपाल सिंह, विजय सिंह, कंवर सिंह कलवाड़ी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेजेपी, दलबीर सरपंच चिड़िया, बलवान सरपंच छिथरोली, वीरपाल सरपंच स्याणा, सुरेश सरपंच झाड़ली, सतवीर, कंवर सिंह, महिपाल नंबरदार, हनुमान यादव पोता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के लिए यह कट बहुत जरूरी है। इस कट से क्षेत्र के 40 गांवों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। लोगों की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने घोषणा कर दी थी लेकिन इसके बाद भी कोई अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

-हनुमान सिंह, ग्रामीण पोता।

यहां इस क्षेत्र में कुछ ही दूरी पर आईएमटी खुलने का प्लान है। अगर आईएमटी स्थापित हो जाती है तो वहां पर जाने आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनता को इस कट से बहुत अधिक फायदा मिलेगा। इस कट के लिए हम भूख हड़ताल करने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महावीर पहलवान, बाघोत।
इस कट से महेंद्रगढ़, दादरी, झज्जर व रेवाड़ी जिले के 40 से अधिक गांवों की करीब दो लाख की आबादी को सुविधा मिलेगी। इस समय या तो चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर या फिर महेंद्रगढ़ के गांव बुचावास से चढ़ना पड़ता है। इसके लिए भूख हड़ताल पर भी बैठने को तैयार हैं।

-बलवान सिंह, सरपंच छितरोली।
जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हमें सिर्फ कट चाहिए उसके अलावा हमारी कोई मांग नहीं है। वो भी राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी खुद इसकी मंजूरी दे चूके ह़ै।
-दलबीर सिंह दलवा, प्रधान सरपंच एसोसिएशन, झोझू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed