फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   villagers road jam for electricity and water problem,rewari

बिजली पानी पर बिफरे ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 23 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 23 May 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी की समस्या को लेकर रविवार सायं को गांव रघुनाथपुरा के ग्रामीणों ने नारनौल-झुंझंनु नेशनल हाइवे पर जाम कर रोष जताया। दो घंटे लगे जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ सतीश कुमार ने ग्रामीणों को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जाम लगा रही ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उनके गांव की बिजली सप्लाई सिटी लाइन से जुड़ी है, लेकिन पिछले 15 दिनों से गांव में मात्र तीन-चार घंटे ही बिजली दी जा रही हैै। इस कारण ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है, वहीं गांव में पेयजल की किल्लत भी बन गई है।
विज्ञापन


जाम लगा रही महिलाओं ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर वे कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों की इस लापरवाही के विरोध में आज उन्हें मजबूरन रोड जाम करना पड़ा। शाम को करीब 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगे इस जाम में छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इससे वाहनों में सवार यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर शाम 6.30 बजे मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ सतीशचंद ने महिलाओं की समस्या सुनी। समस्या सुनने के बाद एसडीओ ने महिलाओं को जल्द से जल्द उनकी बिजली सप्लाई सुचारू करवाने का आश्वासन दिया। एसडीओ के आश्वासन ने बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed