फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers of village Bayal jammed due to water problem

पानी की समस्या को लेकर गांव बायल के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 14 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers of village Bayal jammed due to water problem
निजामपुर। राजस्थान सीमा पर बसे गांव बायल में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार सुबह निजामपुर-पाटन सड़क पर जाम लगा दिया। जाम सुबह 11 बजे से 2 बजे तक लगा रहा। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जिससे वाहन चालकों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम की सूचना पाकर निजामपुर थाना प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करके ग्रामीणों का समझा-बुझाकर कर जाम खुलाया।
विज्ञापन

जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक महीने से पेयजल जल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने अपने स्तर पर विभागीय अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पानी के टैंकर द्वारा पानी सप्लाई की जाती थी, लेकिन पिछले एक हफ्ते से गांव में पेयजल समस्या अधिक गहरा गई है। पहले गांव में लगे चार बोरवेल में पर्याप्त पानी मिल जाता था, लेकिन पहाड़ियों में लीज पर हैवी ब्लास्टिंग से भूमिगत जल स्तर गहराई पर चले जाने से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नलकूप भी नकारा हो गए है। नाबार्ड योजना से फिल्टर पानी की मात्रा बहुत कम हो गई। जिस कारण ग्रामीणों को दूरदराज से पानी के टैंकरों मंगवाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार हर घर नल से पानी पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन यहां पिछले एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं नहरों में भी टेल तक पानी पहुंचाने का दावा कर रही है, मगर यहां न तो नहरों में पानी पहुंचा है और गांव में बरसात के पानी को रोकने के लिए डैम की व्यवस्था की गई। जनप्रतिनिधि केवल ग्रामीणों को आश्वासन दे रहे हैं। जबकि उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि बायल गांव से लीज व पांच दर्जन पत्थर ग्राइंडिंग प्लांट लगी हुई है। इनकी डस्ट उनके घरों में खेतों में आती है। जिससे गांव में बीमारियां फैलने लगी हैं।
विज्ञापन

इंसेट
समाधान का आश्वासन देकर खुलवाया जाम
जाम में फंसे लोगों ने डायल नंबर 112 पर सूचना दी। जिसके बाद निजामपुर पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुुलाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण समाधान नहीं होने तक जाम नहीं खोलने की बात पर अड़ गए। इसके बाद थाना प्रभारी ने मौके पर ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और ग्रामीणों को 5 दिन में पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed