{"_id":"699c96e20e7146946200c7d7","slug":"villagers-locked-the-school-demanding-the-transfer-of-the-pgt-spokesperson-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136478-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने पीजीटी प्रवक्ता के ट्रांसफर की मांग को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने पीजीटी प्रवक्ता के ट्रांसफर की मांग को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला
विज्ञापन
फोटो 19स्कूल के ताला लगाने के बाद मौके पर पहुंचे बीईओ व मौके पर ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। स्टाफ के आपसी विवाद के चलते ग्रामीणों ने सोमवार को जैलाफ गांव के सरकारी स्कूल पर ताला जड़ दिया। खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर और ग्रामीणों से बातचीत कर ताला खुलवाया। ग्रामीणों ने पीजीटी प्रवक्ता राकेश कुमार पर गुटबाजी के आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की मांग की है।
जैलाफ के राजकीय विद्यालय में चिंडालिया, जैलाफ, खोड़मा, जाखनी सहित आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन इन दिनों स्कूल में आपसी गुटबाजी की वजह से पढ़ाई बाधित हो रही थी। इसक वजह से ग्रामीणों ने कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया था।
बता दें कि ग्रामीणों ने 4 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत भेजी थी। 7 फरवरी को भी शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची थी। इस दौरान भी प्रवक्ता के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
वहीं, प्रवक्ता के खिलाफ 17 फरवरी को सीएम विंडो और 18 फरवरी को शिक्षा विभाग को फिर से शिकायत दी गई थी। प्रवक्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीण तत्काल प्रभाव से डेपुटेशन या ट्रांसफर करने की मांग लगातार कर रहे थे।
सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और स्कूल के ताला लगा दिया। स्कूल के ताला लगाने पर बीईओ पवन भारद्वाज मौके पर पहुंले। इस दौरान लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर ताला खुलवाया गया।
बॉक्स
उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे सब निराधार है। प्राचार्य पिछले डेढ़ साल से विद्यालय में नहीं आ रहे हैं। अब वे इस मामले को दबाने के लिए उसे परेशान कर रहे हैं।-राकेश कुमार, पीटीजी प्रवक्ता विद्यालय जैलाफ।
वर्जन :
विद्यालय में कार्यरत स्टाफ के आपसी विवाद के चलते ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगा दिया था। ग्रामीणों की लिखित मांग पर डेपुटेशन के लिए उच्च विभाग को अवगत करवाया जाएगा। ग्रामीणों को समझा कर ताला खुलवा दिया गया था। -पवन भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल