फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers installed CCTV cameras in Panchayat building of Kakrala

Mahendragarh-Narnaul News: ककराला के पंचायत भवन में ग्रामीणों ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे

Sun, 01 Dec 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers installed CCTV cameras in Panchayat building of Kakrala
फोटो संख्या:80- खंड विकास पंचायत अ​धिकारी कार्यालय कनीना में  रोष प्रदर्शन करते गांव ककराल के ग
कनीना। गांव ककराला में रविवार को ग्रामीणों और पंचों ने ग्राम पंचायत को निष्पक्ष बनाने के लिए खंड विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव मिलकर सभी कार्य शुरू कर देते हैं। इनमें पंचों काे कोई सूचना नहीं देते। ग्रामीणों ने अपने खर्च पर पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। पंचायत भवन में बिजली की सुविधा नहीं होने से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

बता दें गांव में एक वर्ष से पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इसको लेकर ग्रामीण लगातार इसकी मांग उठा रहें हैं। गांव में मुनादी करके रेगुलर ग्राम सभा का आयोजन पारदर्शी ढंग से करवाने की बात पर कह रहे हैं, लेकिन सरपंच और सचिव मिलकर कागजी ग्राम सभा करके ग्रामीणों से उनसे ये हक छीन रहे हैं। वार्ड पंच राजपाल ने बताया कि पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमने लगवाने को लेकर लगभग सभी पंचों ने मिलकर उपायुक्त और बीडीपीओ से लिखित ज्ञापन देकर खुद के खर्च पर पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाने की स्वीकृति मांगी थी। जिसकी स्वीकृति 25 जनवरी 2024 को बीडीपीओ अधिकारी की ओर से मिल गई थी। उसके बाद भी कैमरे नहीं लगवाए जा रहे हैं। बाबा भैया सेवा दल के प्रधान बॉबी ने बताया कि गांव में इस विवाद को निपटाने के लिए उन्होंने सरपंच को अंतिम रिमाइंडर 30 नवंबर तक लगवाने का समय दिया गया था कि या तो वो खुद कैमरे लगाए या फिर वार्ड पंच को लगाने दें। लेकिन इसके बावजूद सरपंच लगातार बहाने मारकर टालती रहीं।
विज्ञापन


पंच संदीप ने बताया कि ग्रामीणों को ग्राम सभा की भी कोई सूचना नहीं दी जाती है। जब भी उनसे कोई जानकारी पूछते हैं तो नहीं बताया जाता है। ग्राम सभा के प्रस्तावों में क्या लिखा जाता है, किसी को पता नहीं लगने दिया जाता है। ये पंचायती राज के सभी नियमों का उल्लंघन है। इसको लेकर लगातार आरटीआई भी लगा रहे हैं, लेकिन वहां भी हमें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इस मौके पर बबली पंच, पूर्व पंच जेपी, धर्मेंद्र, सचिव मास्टर गुलशन, पूर्व प्रधान महेश कुमार, कॉर्डिनेटर सतीश कुमार, कुणाल, मुकेश, राकेश, संजय, सुनील, रविंद्र, सुनील, अमन, कपिल, संजय, छोटेलाल, योगेश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

वर्जन:-
गांव में पारदर्शिता लेकर आ रहे हैं। ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो हम उसका समाधान करते है। पंचायत भवन में बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे गांव में लगाए जाएंगे। सभी को साथ लेकर काम करना चाहते हैं।

--- सुंदर लाल, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत ककराला

फोटो संख्या:80- खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय कनीना में  रोष प्रदर्शन करते गांव ककराल के ग

फोटो संख्या:80- खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय कनीना में  रोष प्रदर्शन करते गांव ककराल के ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed