फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers have been on strike for 350 days to get an underpass built

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास बनवाने के लिए 350 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

Fri, 22 Nov 2024 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers have been on strike for 350 days to get an underpass built
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर धरना 350वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रकाश चंद खरब ने की। वहीं संचालन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खरब ने किया। राजेन्द्र प्रसाद खरब ने बताया कि समिति की आंशका वीरवार को उस समय सही साबित हुई, जब एक प्रवासी मजदूर की अपने दो बच्चों के साथ गाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु हो गई, फिर भी विभाग सबक नहीं ले रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरने की शुरूआत से ही यह आंशका जताई जा रही है कि समय पर अंडरपास नहीं बनने से पटरियों के पास से गुजरना लोगों के जीवन पर भारी पड़ सकता है, आखिर वह ही हो गया, जिसका डर था। प्रवासी मजदूर और उसके नौनिहालों की असामयिक मृत्यु पर समिति ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। घटना की जानकारी राजेन्द्र प्रसाद खरब ने रेलवे प्रशासन व अधिकारियों को दी। नागरिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए कहा। रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में काम शुरू करवाया और सुरक्षात्मक उपाय किए। खरब ने कहा कि जनहित की इस मांग को रेलवे प्रशासन प्राथमिकता से पूरा करवाए, जिससे लोगों का अनमोल जीवन ऐसे हादसे की भेंट नहीं चढ़ सके। धरने पर सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह, हनुमान शर्मा व बिजेंद्र चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed