फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers blocked Narnaul-Patan highway in Narnaul

Narnaul: हादसे में तीन महिला गंभीर रूप से घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने नारनौल-पाटन हाईवे किया जाम

Sat, 30 Dec 2023 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 09:28 PM IST
सार

तीन घंटे तक हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। ओवरलोड डंपर ने श्रमिकों के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर के बाद तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Villagers blocked Narnaul-Patan highway in Narnaul
धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नारनौल-पाटन हाईवे पर पत्थरों से भरे ओवरलोड डंपर चालक ने श्रमिकों की ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर व ट्राॅली पलट गई। घटना में तीन महिलाओं को गम्भीर चोटें आईं हैं। वहीं, छोटे बच्चे कुशल बच गए। घायल महिलाओं को नांगल चौधरी अस्पताल पहुंचाया, वहां गंभीर हालत होने की वजह से नारनौल भेज दिया गया।

विज्ञापन


वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने दोपहर करीब 3 बजे सड़क मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने ओवरलोड को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची निजामपुर पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास किया, परंतु ग्रामीण ओवरलोड पर पाबंदी व घायल श्रमिकों को मुवावजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। तीन घंटे तक हाईवे के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


नारनौल के राधा कृष्ण मैरिज के पास झुग्गियों में रहने वाले बंजारा समुदाय के कुछ श्रमिक ट्रैक्टर ट्राॅली में सवार होकर नारनौल से गोलवा किसी काम पर जा रहे थे। उनके साथ महिलाएं व छोटे बच्चे भी ट्राॅली में सवार थे। अभी वे पांचनोता गांव के पास पहुंचे थे कि बायल की ओर से आ रहे पत्थरों से ओवरलोड भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्राॅली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्राली सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। इसके बाद श्रमिकों की चीख पुकार शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों ने भागकर काफी प्रयास कर ट्राॅली व झाड़ियों में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला। हादसे में ट्राॅली में बैठी महिला श्रमिक केला देवी, पूजा देवी व माया को पेट, सीने व पैर में गंभीर चोटें आई।

तीन घंटे तक ग्रामीणों ने रखी सड़क जाम
हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही सड़क मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर दिनरात ओवरलोड डंपर दौड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से ओवरलोड पर अंकुश नही लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने करीब 3 बजे सड़क जाम कर दी। जिससे वाहनों की लंंबी कतार लग गई।


जाम की सूचना पर निजामपुर एसएचओ पहुंचे मौके पर
सड़क मार्ग पर जाम लगाने की सूचना पर निजामपुर थाना इंचार्ज धर्मबीर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ओवरलोड पर पाबंदी, स्पीड ब्रेकर का निर्माण व घायलों को मुवावजा देने की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे लगे जाम में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद थाना इंचार्ज ने ग्रामीणों को ओवरलोड पर पाबंदी, घायलों को आर्थिक सहायता दिलवाने सहित उपचार में भी मदद करवाने का भरोसा दिलाया। जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए और शाम करीब 6 बजे सड़क मार्ग को बहाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed