{"_id":"65720b2d8c982672ec022989","slug":"villager-dies-after-helpless-cattle-comes-in-front-of-bike-narnol-news-c-203-1-sroh1011-5719-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाइक के सामने बेसहारा गोवंश आने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाइक के सामने बेसहारा गोवंश आने से ग्रामीण की मौत
Thu, 07 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बास के पास बाइक के सामने अचानक बेसहारा गोवंश आने से बाइक का संतुलन बिगड़ कर डिवाडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार शाम करीब सात बजे हुई इस दुर्घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खुडाना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि गांव रेवाड़ी खेड़ा जिला भिवानी निवासी उसका मामा कर्मपाल बास गांव के पास स्थित होटल पर कार्य करते थे। उनके मामा कर्मपाल बुधवार शाम को करीब 7 बजे बाइक द्वारा अपने गांव खुडाना जा रहे था। जब वह गांव बास के समीप पहुंचे तो अचानक बेसहारा गोवंश बाइक के आगे आने से बाइक का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में उनके मामा कर्मपाल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भांजे नरेश कुमार के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।