फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   village deroli dohan river half fire dad body

गांव डैरोली अहीर स्थित दोहान नदी में समिला युवक का अर्धजला शव

Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
village deroli dohan river  half fire  dad body
गांव डैरोली अहीर की दोहान नदी में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धजला शव मिला। शव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के शव ग्रह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी राजबीर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस युवक की हत्या कर सबूत खुर्द बुर्द के चक्कर में शव को जलाया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव डैरोली अहीर में मजदूर कार्य के लिए जा रहे थे। जब वे वहां से गुजरे तब उन्होंने दोहान नदी के पास एक अर्धजला हुआ शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने सरपंच को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने उप पुलिस अधीक्षक कुशल सिंह और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को जानकारी दी। सीआईए इंचार्ज अनिल कमांडों भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी ली तथा जवानों को 500 मीटर दूरी तक का एरिया में भेजकर सबूत जुटाने के आदेश दिए लेकिन वहां पर केवल एक माचिस का टुकड़ा मिला। एफएसएल टीम से डॉ. आनंद और सुमित ने जले हुए शव के पास पड़े कुछ जले हुए सामान को एकत्रित किया।
विज्ञापन

नहीं हो पा रही शव की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 24 वर्ष की है और उसने नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसका पूरा चेहरा जल जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही। पुलिस का मानना है कि रात 11-12 बजे उसकी हत्या की गई होगी। उसके बाद सबूत मिटाने के चक्कर में उसको जला दिया गया। बदमाशों ने वारदात को बहुत शातिर अंदाज में सबूत मिटा दिए। शव के पैरों से जूते तथा आसपास कोई चीज नहीं छोड़ी। शव की पहचान के लिए लगभग आसपास के एक दर्जन गांवों के 400 से 500 लोगों बुलाकर दिखाया गया परंतु सभी ने पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई तीन टीमें
उप पुलिस अधीक्षक कुशल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक सीआईए तथा दो सदर थाने की टीमें शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान करवाने के लिए उचित इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed