{"_id":"6ae39edec46b2f7880049cac","slug":"applications-open-for-free-upsc-coaching-at-cuh-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131439-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीयूएच में यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीयूएच में यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) में डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत यूपीएससी और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नए सत्र के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सेंटर के समन्वयक प्रो. अंतरेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से स्थापित यह केंद्र पिछले चार वर्षों से आईएएस, आईपीएस, एचसीएस सहित अन्य सरकारी नौकरियों के लिए कोचिंग दे रहा है।
उन्होंने बताया कि निशुल्क कोचिंग के लिए अनुसूचित जाति (एससी) की 70 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का स्नातक पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा से होगा चयन
कोचिंग में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य वर्गों के 50 अभ्यर्थियों को भी शुल्क देकर दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रतिमाह चार हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।