{"_id":"5e84c5cb8ebc3e6fcb325a9f","slug":"vigetables-will-be-able-to-be-sold-till-5-pm-narnol-news-rtk5492008117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी मंडी में शाम पांच बजे तक ही बेच सकेंगे सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी मंडी में शाम पांच बजे तक ही बेच सकेंगे सब्जी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय खेल स्टेडियम में बनाई गई अस्थाई सब्जी मंडी में रेहड़ी चालकों की समस्या सुनते
- फोटो : Narnol
एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को राजकीय पीजी कॉलेज खेल मैदान में अस्थायी सब्जी मंडी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अब शाम पांच बजे तक ही सब्जी की दुकान लगा सकेंगे। धूप और बारिश से बचने के लिए तिरपाल लगा सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सब्जी विक्रेताओं ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि पीजी कॉलेज खेल मैदान में बिजली, पानी और चौकीदारी की दिक्कत है। सुबह पांच बजे ही अस्थायी मंडी में आ जाते हैं। उस समय मंडी में अंधेरा रहता है। जिससे समस्या आती है। गर्मी बढ़ने के कारण सब्जी खराब होने का डर रहता है। यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं हैं। एसडीएम ने वीरवार से पानी का टैंकर रखवाने का आश्वासन दिया।
बाजार में फल एवं सब्जी की दुकान पर पाबंदी होने के बावजूद भी बुधवार को कुछ सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकान खोल ली। इनको बंद करवाने के लिए न तो पुलिस प्रशासन का ध्यान गया और न ही मार्केट कमेटी का। ये दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहीं। सब्जी विक्रेताओं के लिए प्रशासन की ओर से जगह चिह्नित की हुई हैं। उन स्थानों पर ही वो अपनी रेहड़ी या दुकान लगा सकते हैं। मार्केट कमेटी की ओर से बाजार में केवल दो रेहड़ी चालकों को फल एवं सब्जी की दुकान के लिए पास दिया है। इसके अलावा किसी का पास नहीं दिया गया।
विज्ञापन
बाजार में सब्जी की रेहड़ी एवं दुकान खोलने के लिए दो दुकानों को छोड़कर किसी को पास जारी नहीं किया गया। अगर कोई दुकान खोलता है तो पुलिस प्रशासन को बंद करवाने का अधिकार दिया गया है, वो उनको बंद करवा सकते हैं।-
नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी।