फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   victim of rape found corona positive, sample taken of police station staff, health, mahendragarh

दुष्कर्म का आरोपी पॉजिटिव मिलने पर पूरे थाने के लिए गए सैंपल

Wed, 03 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
victim of rape found corona positive, sample taken of police station staff, health, mahendragarh
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कोरोना के सैंपल देने के लिए खड़े थाना प्रभारी नवल किशोर शर्मा व अन? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिला है। आरोपी को 28 मई को गिरफ्तार किया गया था। 29 को कोर्ट में पेश करने से पहले उसका सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद थाना प्रभारी सहित 13 पुलिस जवानों ने अपना सैंपल दिया। बुधवार को थाने का गेट बंद कर होमगार्ड तैनात कर दिया गया। हैंड फ्री सैनिटाइज मशीन रख दी।
विज्ञापन

बुधवार को थाने में घुसने से पहले हर व्यक्ति को पूछताछ की गई। इसके अलावा थाना, पुलिस कर्मचारियों के क्वार्टर तथा डीएसपी के आवास को सैनिटाइज करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आरोपी को बुधवार की सुबह जेल से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटिकरा में आइसोलेट किया गया है। आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महेंद्रगढ़ थाने में हड़कंप मंच गया। एक पुलिस कर्मचारी उसको शौच के लिए लेकर गया था। उसके बाद वह पुलिस कर्मचारी अन्य कर्मचारियों के संपर्क में रहा। इस बात को लेकर थाना प्रभारी सहित 13 पुलिस कर्मचारियों ने अपना सैंपल चेक करवाया जिनकी रिपोर्ट 72 घंटे बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओ सहित पांच पुलिस का नहीं हुआ सैंपल
पुलिस कर्मचारियों के बीच कोरोना का खतरा बढ़ गया है। अभी तक दुष्कर्म के आरोपी की महिला जांच अधिकारी का सैंपल नहीं लिया गया। जांच अधिकारी ने अपना फॉर्म भी भरवा लिया था। चिकित्सक ने यह कहकर मना कर दिया कि बुधवार के 25 सैंपल लिए जा चुके हैं इससे ज्यादा सैंपल नहीं ले सकते, अब उनका सैंपल वीरवार को लिया जाएगा। लगभग पांच पुलिस कर्मचारियों को सैंपल होना बाकी है जिनका सैंपल वीरवार को लिया जाएगा।

आरोपी युवक जेल में 23 लोगों से संपर्क में आया
आरोपी युवक जेल में 23 लोगों से संपर्क में आया। जेल की बैरक में संपर्क में आए इन सभी लोगों को आइसोलेट किया गया है। इन सभी के वीरवार को सैंपल लिए जाएंगे। बुधवार को नारनौल जेल परिसर की सैल को भी सैनिटाइज कराया गया।
वर्जन
दुष्कर्म का एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव आया है। आज मेरे सहित 13 कर्मचारियों ने अपना सैंपल दिए हैं। महिला जांच अधिकारी का सैंपल वीरवार को लिया जाएगा।
-नवल किशोर शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed