फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Verify the facts of family identity card within a week: Vaishali

नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आंकड़ों से पारदर्शी तरीके से दी जा रही योजनाएं व सेवाएं : वैशाली सिंह

Tue, 20 Sep 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Verify the facts of family identity card within a week: Vaishali
अधिकारियों की बैठक लेती एडीसी वैशाली सिंह । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। परिवार पहचान पत्र के विवरणों का सत्यापन अधिकारी एक सप्ताह में कराएं। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। परिवार पहचान पत्र के आधार पर ही आम जन को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। ये बातें अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि परिवार पहचान पत्र का आंकड़ा नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए प्रयोग में लाया जाता है। परिवार पहचानपत्र में दर्ज आंकड़ों को अच्छी तरह से सत्यापित कर निर्धारित नियम अनुसार अपलोड करवाएं। मुख्य रूप से जाति, आय, पेशा, दिव्यांगता और जन्मतिथि का सत्यापन किया जाना है। इसमें जाति सत्यापन के लिए संबंधित तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वे जाति सत्यापन का कार्य पटवारी स्तर, कानूनगो स्तर व अपने स्तर का कार्य एक सप्ताह के अंदर समाप्त करवाएं ताकि आमजन को जातिप्रमाण पत्र बनवाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अब जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदक को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए केवल सरल हरियाणा पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद प्रमाणपत्र को डाउनलोड करना होता है। इस कार्य का पूरा सत्यापन ना होने के कारण कुछ वर्गों में जाति प्रमाणपत्र बनाने में परेशानी आ रही है। आय सत्यापन के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह कार्य धीमा होने पर नाराजगी जताई और समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी, डीएफएससी, डीडीएएच, डीडीए व बीडीपीओ अपने अधीन लगे कर्मचारियों व अधिकारियों से यह कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा कराएं। बैठक में जगबीर यादव, मनदीप सिंह, निरंजन यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed