फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vegetable market operations disrupted again due to encroachment; sanitation services also affected.

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण से फिर चरमराई सब्जी मंडी की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था भी प्रभावित

Sun, 14 Jun 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market operations disrupted again due to encroachment; sanitation services also affected.
फोटो नंबर-25सब्जी मंडी में सड़क पर जमा गंदा पानी व कीचड़। संवाद
नारनौल। आजाद चौक स्थित सब्जी मंडी में बढ़ते अतिक्रमण के कारण एक बार फिर व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। मंडी में कई सब्जी विक्रेताओं की ओर से दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से काफी आगे तक रखे जाने से न केवल आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों के अनुसार मंडी में दुकानदारों ने अपनी दुकानें सड़क तक फैला ली हैं। इससे मंडी की गलियां संकरी हो गई हैं और लोगों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण नालियों की नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे मंडी में कीचड़ और गंदगी का माहौल बना रहता है व ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के कुछ व्यापारियों ने बताया कि आगे की कतार में स्थित दुकानदार अपना सामान काफी आगे तक रख लेते हैं। इसके बाद पीछे स्थित दुकानदार भी प्रतिस्पर्धा में अपनी दुकानें आगे बढ़ा लेते हैं जिससे पूरी मंडी में अतिक्रमण की स्थिति पैदा हो जाती है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा उठाने और सफाई के लिए आते हैं लेकिन अतिक्रमण के कारण उन्हें भी कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व नगर परिषद के डीएमसी रणबीर सिंह ने सब्जी मंडी का दौरा कर व्यापारियों को निर्धारित दायरे में ही सामान रखने के निर्देश दिए थे।
उस समय कुछ दिनों तक व्यवस्था में सुधार भी देखने को मिला था लेकिन समय बीतने के साथ स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने और मंडी में स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को राहत मिल सके।

वर्जन:
शहर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। अगर सब्जी मंडी में फिर से अतिक्रमण हो गया है और लोगों को परेशानी हो रही है तो अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। साथ ही सफाई व्यवस्था भी ठीक करवाई जाएगी। -विकास शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed