फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vedic Yajna organized on Somvati Amavasya.

Mahendragarh-Narnaul News: सोमवती अमावस्या पर वैदिक यज्ञ का किया आयोजन

Tue, 16 Jun 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Vedic Yajna organized on Somvati Amavasya.
फोटो संख्या:63- सोमवती अमावस्या पर गांव बुचौली में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। सोमवती अमावस्या पर गांव बुचौली में आर्य समाज के तत्वावधान में वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ के सूत्रधार मुख्य संरक्षक डॉ. प्रेमराज आर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ का सफल संचालन पुरोहित पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया।
विज्ञापन

वैदिक सिद्धांतों के अनुसार इस यज्ञ में मुख्य यजमान अनिल कुमार एवं मुकेश देवी ने विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण, परिवार की सुख-समृद्धि, रोग-शोक निवारण और आत्मशांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र अग्नि में आहुतियां दीं। पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक पद्धति से किया गया यज्ञ मानव मन में सकारात्मक विचारों का संचार करता है।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमराज आर्य ने बताया की शास्त्रों में जीवित माता-पिता की इच्छाओं का सम्मान करना, समय पर भोजन, औषधि, वस्त्र, उनके वचनों का पालन करना और उन्हें मानसिक शांति देना ही वास्तविक श्राद्ध कहा है और सेवा से तृप्त करना या संतुष्ट करना, तर्पण। इस मौके पर मास्टर बलजीत, सोनू, समीर, प्रिया देवी, पूजा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed