{"_id":"6a3ac91e34b5d9be8a085917","slug":"uttar-pradeshs-maize-is-finding-favor-with-people-market-arrivals-have-picked-up-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127638-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लोगों को भा रहा उत्तर प्रदेश का मक्का, आवक हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लोगों को भा रहा उत्तर प्रदेश का मक्का, आवक हुई तेज
Tue, 23 Jun 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो-66 मंडी स्टॉल पर मक्का की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : योगेश कुशवाहा
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में उत्तर प्रदेश से मक्के की आवक शुरू हो गई है। मक्के की ताजी व हरी बालियां लोगों को लुभा रही हैं। मीठे स्वाद के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। व्यापारियों के अनुसार आगामी एक सप्ताह में मक्का की आवक दोगुनी होने की संभावना है, जिससे बाजार में इसकी उपलब्धता और बढ़ेगी।
गोविंद आढ़ती, केशव आढ़ती व दुकानदार नरेश ने बताया कि बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन करीब 15 क्विंटल मक्का मंडी में पहुंच रही है। इसमें स्वीटकॉर्न और देशी दोनों प्रकार की मक्का शामिल हैं। बढ़ती मांग के चलते प्रतिदिन लगभग 8 क्विंटल मक्का की खपत हो रही है। सुबह से ही दुकानों और ठेलों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मंडी की आढ़त पर स्वीटकॉन मक्का 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है, जबकि खुदरा दुकानों पर यह करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं देशी मक्का आढ़त पर 15 से 16 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बिक रही है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन
बरसात के मौसम में मक्का की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। लोग भुनी हुई मक्का और उबली हुई मक्का खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा स्वीटकॉन का उपयोग कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में भी किया जाता है, जिसके कारण इसकी मांग लगातार बनी हुई है। बच्चों और युवाओं में भी स्वीटकॉन मक्का को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।