{"_id":"6acd3a98dd83a96d7a0421c2","slug":"utensils-with-new-designs-are-being-sourced-from-moradabad-ahead-of-diwali-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130919-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली से पहले मुरादाबाद से मंगवाए जा रहे हैं नए डिजाइन के बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली से पहले मुरादाबाद से मंगवाए जा रहे हैं नए डिजाइन के बर्तन
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- सब्जी मंडी रोड पर बर्तन शोरूम में रखे बर्तन--संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। दिवाली से पहले शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसका असर बर्तनों के कारोबार पर भी दिख रहा है। कारोबारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानों और गोदामों में तरह-तरह के बर्तनों का स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा रहेगा और ग्राहकों की मांग बढ़ेगी।
दुकानदार लीलाराम सैनी ने बताया कि त्योहारों के लिए पीतल और तांबे के बर्तनों का स्टॉक किया जा रहा है। इनकी आपूर्ति जगदारी और मुरादाबाद से हो रही है। दुकानदार समय रहते स्टॉक पूरा करने में जुटे हैं ताकि त्योहारों में ग्राहकों को अपनी पसंद के बर्तन खरीदने में परेशानी न हो।
सैनी ने कहा कि दुकान पर स्टील के साथ पीतल और तांबे के बर्तन भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई विकल्प रख रहे हैं। त्योहारों के दौरान लोग घर के लिए नए बर्तन खरीदने के साथ पुराने बर्तनों की जगह नए बर्तन लेने में भी दिलचस्पी दिखाते हैं।
विज्ञापन
सैनी ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल बन रहा है। संभावित मांग को देखते हुए दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।