{"_id":"6a060ea28a94aa829e095089","slug":"use-your-mobile-phone-correctly-and-in-moderation-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139921-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल का करें सही और सीमित इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल का करें सही और सीमित इस्तेमाल
विज्ञापन
फोटो 4संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेते एसएमएसडी राजकीय महाविद्यालय के युवा।सं
नांगल चौधरी। एसएमएसडी राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि सोशल मीडिया कई बार मानसिक तनाव और तुलना की भावना बढ़ाता है। इससे पढ़ाई और ध्यान दोनों प्रभावित होते हैं। यह बात उन्होंने अमर उजाला की ओर से कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम में मोबाइल के सही इस्तेमाल और सोशल मीडिया के प्रभावों पर खुलकर चर्चा हुई। इस दौरान 60 से भी अधिक छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में स्टाफ और प्रवक्ता भी मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मोबाइल के सही इस्तेमाल को लेकर अपने सुझाव दिए। तनु ने कहा कि रोज मोबाइल इस्तेमाल का समय तय करना चाहिए और गैरजरूरी ऐप से दूरी रखनी चाहिए। रवीना व रिमा ने आत्म-अनुशासन और समय प्रबंधन को जरूरी बताया।
विज्ञापन
वहीं, सूरत ने कहा कि पढ़ाई के समय मोबाइल साइलेंट मोड पर रखकर दूर रखना चाहिए। वहीं कुणाल ने कहा कि मोबाइल की बजाय वास्तविक जीवन की गतिविधियों में रुचि बढ़ाने से इसकी लत कम हो सकती है।
प्राचार्य ने दिए सुझाव
-मोबाइल का समय रोज तय करें।
-पढ़ाई के समय मोबाइल दूर रखें।
-सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें।
-किताबों और खेलकूद में रुचि बढ़ाएं।
-रात को देर तक मोबाइल इस्तेमाल न करें।
-फालतू ऐप और नोटिफिकेशन बंद रखें।