{"_id":"09925a439e781ea5e7d8e1c26d6bbc03","slug":"uri-carry-bag-pensions-cut-67-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग काट ले उड़ी पेंशन के 67 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग काट ले उड़ी पेंशन के 67 हजार
नारनौल
Updated Sat, 09 Aug 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पर शुक्रवार को दीप विहार कालोनी जयपुर के एक व्यक्ति की पेंशन की राशि एक लड़की बैग काटकर ले उड़ी। अनाज मंडी स्थित एसबीपी शाखा के सीसीटीवी में लड़की की तस्वीरें कैद हो गई हैं।
शुक्रवार दोपहर जयपुर के दीप विहार कालोनी निवासी बुजुर्ग प्यारे लाल ने महावीर पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि वह बेटे भारत भूषण के साथ पेंशन की राशि नारनौल आया था। सबसे पहले वह महेंद्रगढ़ रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पहुंचे। यहां से उन्होंने 37 हजार रुपये निकलवाए।
फिर अनाज मंडी स्थित इस बैंक की दूसरी शाखा में पहुंचे। यहां से 30 हजार रुपये की राशि निकलवाई। दोनों राशि को कपड़े के बैग में रखा और वापस बस स्टैंड आ गए। पीड़ित ने शक जताया कि अनाज मंडी स्थित एसबीपी शाखा से ही एक लड़की उनका पीछा कर रही थी। उसने गुलाबी टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर पहुंचने पर वह तो एक कुर्सी पर बैठ गया। उसका बेटा टिकट लेने लाइन में लग गया। वह लड़की भी बेटे के पीछे टिकट के लिए लाइन में लगी थी। टिकट लेने के बाद जैसे ही बैग देखा तो बैग कटा हुआ था। उसे किसी तेजधार ब्लेड या चाकू से काटा गया था।
आईओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनाज मंडी के इस बैंक में उसकी सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं। उसी आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।