{"_id":"d931813031dfbcdfda16da2a55b329c3","slug":"upisi-close-examination-of-the-brother-sister-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांदी के भाई बहन ने पास की यूपीएसई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांदी के भाई बहन ने पास की यूपीएसई परीक्षा
narnaul
Updated Fri, 13 Jun 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन कहता है की आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। जिले के गांव मांदी के भाई बहन ने कुछ ऐसा ही जज्बा दिखाते हुए एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा पास की है।
बहन पूजा ने जहां आल इंडिया में 478वीं रैंक हासिल की है वहीं उनके भाई लोकबंधु की 855वीं रैंक है। दोनाें के परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
परिजनाें को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फिलहाल पूजा यादव भिवाड़ी में सहायक वाणिज्य कर अधिकारी हैं और लोकबंधु दिल्ली में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूजा यादव का विषय भूगोल रहा और लोकबंधु का समाजशास्त्र। उनकी बड़ी बहन क्रांति यादव आईएएस अधिकारी हैं और मुंबई में इनकम टैक्स विभाग में उपायुक्त हैं।
मौजूदा सिस्टम में बदलाव के पक्षधर
आईएएस में चयन के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में पूजा यादव और लोकबंधु यादव ने देशसेवा को अपना ध्येय बताया। उन्हाेंने कहा कि मौजूदा सिस्टम से संतुष्ट नहीं हैं और इसमें बदलाव के पक्षधर हैं।
लोकबंधु ने बताया कि उनका पहला प्रयास था और पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। उन्हाेंने अपनी तैयारी दिल्ली में रहकर की। लोकबंधु बताया कि उन्हें आईएएस बनने की प्रेरणा बड़ी बहन क्रांति यादव और जीजा मनोज सिंह से मिली। वहीं वे अपनी सफलता का श्रेय माता माया देवी, पिता विश्वबंधु, चाचा देशबंधु और दिनबंधु, मौसी संतोष देवी, चाची शकुंतला देवी सहित अपने मित्राें और संबंधियों को देना चाहते हैं।
यहां से की पढ़ाई
पूजा यादव (28) और लोकबंधु (26) ने राव माधो सिंह पब्लिक स्कूल मांदी से पांचवीं और जमा दो की परीक्षा डीएवी स्कूल नारनौल से पास की। इसके बाद पूजा यादव ने मिरिंडा हाउस दिल्ली से बीए की पढ़ाई की और लोकबंधु ने बीएससी बायोटेक जयपुर से पास की। इसके बाद उन्हाेंने श्रीराम कालेज आफ कामर्स दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई भी की।
परिजनाें में है खुशी का माहौल
दोनाें भाई बहनाें के एक साथ आईएएस में चयन हो जाने पर परिजनाें में खुुशी का माहौल है। परिजनाें ने बताया कि इससे पहले भी घर में आईएएस अधिकारी हैं। उनके बच्चाें ने उनका सपना पूरा कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दोनाें की सफलता पर रामनिवास यादव धौलड़ा, होशियार सिंह कामरेड, डीएवी स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, डीईटी ईश्वर सिंह यादव, नरेश कुमार मांदी, रामकुंवार, सेंट्रल स्कूल के सत्यनारायण यादव, विक्रम मांदी, ओमप्रकाश मांदी, सुरेश एडवोकेट आदि लोगों ने चयन पर बधाई दी।